बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि दिल्ली के छतरपुर मंदिर के पास सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर का निर्माण हुआ, जिसका मुआयना शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। इस सेंटर में दो हज़ार बेड लगकर तैयार हो चुके हैं और आठ हज़ार लागाए जा रहे हैं। यहाँ मरीज़ों के खाने-पीने की व्यवस्था राधा स्वामी व्यास के तरफ़ से की जाएगी। भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या पाँच लाख अट्ठाईस हज़ार और विश्व में एक करोड़ हो चुकी है।