Transcript Unavailable.

Comments


आपको बता दें कि प्रतिवर्ष नया जॉब कार्ड बनाया जाता है।इसके लिए ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्य, ग्राम पंचायत के पास एक तस्वीर के साथ अपना नाम, उम्र और पता जमा करते हैं। जांच के बाद पंचायत, घरों को पंजीकृत करता है और एक जॉब कार्ड प्रदान करता है। जॉब कार्ड में, पंजीकृत वयस्क सदस्य का ब्यौरा और उसकी फोटो शामिल होती है। एक पंजीकृत व्यक्ति, या तो पंचायत या कार्यक्रम अधिकारी को लिखित रूप से काम करने के लिए एक आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। इस अधिनियम के तहत पुरुषों और महिलाओं समान वेतन भुगतान किया जाना चाहिए। स्थानीय ग्राम पंचायत अधिकारी को पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।सत्यापन के बाद, ग्राम पंचायत पंजीकरण रजिस्टर में सभी विवरण दर्ज करती है। प्रत्येक पंजीकृत घर को एक अद्वितीय पंजीकरण संख्या प्रदान की जाती है।
Download | Get Embed Code

March 21, 2019, 7:26 p.m. | Tags: MNREGA   int-PAJ