कर्णाटक के बेलगाम जिले से कलाम जी ने हमारी वाणी के माध्यम से बताय कि वे दृष्टिहीन व्यक्ति हैं और हमारी वाणी मंच के माध्यम दृष्टिहीन भाई -बहन भी स्वास्थ्य के बीपी और शुगर की जाँच कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए कलाम जी से संपर्क कर समस्या का समाधान किया जा सकते है।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सूरज यादव जी हमारी वाणी के माध्यम से नारायण सेवा संस्था का संपर्क नंबर साझा कर रहे हैं .साथ ही संस्था का नंबर और पता भी बताया है ,अधिक जानकारी के लिए कोई भी सूरज यादव जी से संपर्क कर सकते हैं।
झारखंड के गिरिडीह से शैलेश कुमार जी हमारी वाणी के माध्यम से कहते है कि राजस्थान में एक नारायण सेवा संस्था है,जहाँ में पोलियो ग्रसित लोगो का निःशुल्क इलाज होता है
बिहार के मधुबनी से दिनेश कुमार जी हमारी वाणी के माध्यम से कहते है, की इनका एक बेटा प्रेम कुमार भारती है,जो हाथ-पैर से विकलांग है।साथ ही उसे मिर्गी का भी दौरा पड़ता है। अगर सरकार के तरफ से कोई उपचार हो,तो ज़रूर बताये।
Badal from Bokaro, Jharkhand answers query by Rajkumar for Eye Diagnosis. He suggest Sankara Nethralaya Hospital in Chennai for Eye Diagnosis.
उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से राज कुमार जी हमारी वाणी के माध्यम से कहते है, कि हमारी वाणी का मंच लोगो को बहुत ही पसंद आ रही है और ये लोगो के लिए काफी उपयोगी साबित भी हो रही है । इनका कहना है कि दृष्टिबाधिता का जो मुख्य कारण है,उसका इलाज कहा पर होता है ?
