Atypical Advantage, National Association for the Blind, दिल्ली के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए एक जॉब ड्राइव आयोजित कर रहा है। यह जॉब ड्राइव उन लोगों के लिए है जो नौकरी की तलाश में हैं, चाहे आप अपने करियर की शुरुआत कर रहे हों या नई नौकरी की तलाश में हों। यह अवसर आपको आपकी क्षमताओं के अनुसार रोजगार से जोड़ने में मदद करेगा। कार्यक्रम की जानकारी: तारीख – 28 अप्रैल समय – सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान – National Association for the Blind, दिल्ली 110022 इस जॉब ड्राइव में मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर में Customer Experience और Customer Care Executive जैसी भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की आवश्यकता है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार भी इसमें भाग ले सकते हैं।