हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड से तेज नारायण प्रसाद कुशवाहा मोबाइल वाणी के माध्यम कहते हैं कि झारखण्ड प्रदेश के कई क्षेत्रों के लोग विस्थापन का मार झेल रहे हैं। ऐसे में यहां के विस्थापित लोग खास कर युवा वर्ग रोजगार के तलाश में दिल्ली , गुजरात, उड़ीसा जैसे देश के अन्य राज्यों में पलायन कर रहे है।वे कहते हैं कि यहां के लोग न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों में बल्कि देश के पड़ोसी देश नेपाल तक रोजी-रोटी की तलाश में जा कर रहने को बेबश हैं। वे झारखण्ड सरकार से अनुरोध करते हुए कहते हैं कि सरकार यहां के मूलवासियों एवं यहां के विस्थापितों के अधिकारों का ख्याल रखे और उन्हें उनका हक़ दे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला हजारीबाग,प्रखण्ड इचाक से तेजनारायण जी झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की खनन कार्य में जो घोटाला हो रहा है और मजदूरों की जो मौत हो रही है इसके पीछे खनन कार्य कराने वाली कम्पनी का दोष है।और ऐसी कम्पनियों को किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है इसलिए लगातार ऐसी घटनाये बढ़ती जा रही है। इनका कहना है की ऐसी कम्पनिया जो खनन कार्य करवाती है वो सिर्फ खनन से मतलब रखती है,उसे मजदूरों की कोई चिंता नहीं होती है।ऐसी कम्पनियों को बदल कर कोई और कम्पनी या सरकार अपनी कम्पनी खोले ताकि यह खनन कार्य को अच्छे से कर सके।ऐसी लापरवाह कम्पनियों की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि इन कपंनियों को सिर्फ कोयला खनन से मतलब होता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

तेज नारायण प्रसाद कुशवाहा जिला हजारीबाग के इचाक प्रखंड से मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उमा को स्कुल जाने देना चाहिए,समाज की बातो को नहीं सूनना चाहिए,दहेज़ की जंहा तक बात है तो सरकार से ये अनुरोध करना चाहते हैं कि बच्चे और अभिभावक के बिच में इस का जागरूकता पैदा किया जाए की बच्चे आत्मनिर्भर हों इसके साथ ही शादी के लिए तैयारी माँ-बाप के मर्जी से करनी चाहिए उससे न माता पिता को ठोकर लगेगी और न ही बच्चे की भविष्य खराब होगी

जिला हजारीबाग,प्रखण्ड इचाक से तेज नारायण कुशवाहा जी झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देना चाहिए । ताकि वो स्वलम्बी हो सके। चाहे कोई भी क्षेत्र हो उस क्षेत्र में आगे बढ़ सके ।इसलिए उन्हें ऐसी प्रशिक्षण मिलनी चाहिए जिससे उन्हें रोजगार पाने की और पढ़ाई करने की क्षमता मिल सके। ताकि वो आगे अपने जीवन में अपने बल पर कुछ कर सके।

जिला हजारीबाग,प्रखण्ड इचाक से तेज नारायण कुशवाहा जी झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की बच्चियों की शादी के लिए माता पिता चिंतित रहते है क्योंकि वो सोचते है अगर बच्चियां समझदार है तो अच्छा है और अगर नासमझ हो तो कही न कही वो कुछ अनैतिक कार्य ना कर ले।और साथ ही माता पिता को यह चिंता भी सताता रहता है की शादी में तिलक और दहेज़ देना पड़ेगा,साथ ही ज्यादा उम्र हो जाने पर लोग उसे ताना मारते है।इनका कहना है की समाज के लोगो में जागरूकता होनी चाहिए की लड़कियाँ अपने पैरो पर खड़ी हो जाये,शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत हो जाये उसके बाद उसकी शादी होनी चाहिए।सरकार को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि लड़कियों की शादी समय से हो सके।