झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभुम के पोटका प्रखंड से धरनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि पोटका प्रखंड स्थित चारि डेम से नहर निकाला गया है। उसी नहर के पानी से जमशेदपुर प्रखंड के दलदली पंचायत के सभी किसान भरपूर फायदा उठा रहे हैं तथा खेतों में पानी भर जाने से किसान ख़ुशी-ख़ुशी अपने खेतों में धान का पौधा लगा रहे हैं।
Transcript Unavailable.
झारखण्ड राज्य के पूर्वीसिंघभुम जिले के जमशेदपुर से धरनी जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दलदली पंचायत अंतर्गत गांव हार्माडीह में अभी तक शौचालय निर्माण कार्य नहीं हुआ है और न ही इस गांव में एक भी शौचालय है। इस गाँव के जनप्रतिनिधि इस गंभीर विषय पर ध्यान नही देते है।
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से धरनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाईन बंद होने से परेशानी का खास असर उन छात्र-छात्रों में देखा जा रहा है जो रोजाना स्कूल और कॉलेज रेल से ही कम खर्च में आना-जाना करते हैं आज यदि छात्र बस या ऑटो से जाते हैं तो उन्हें काफी ज्यादा पैसे और समय खर्च करना पड़ रहा है।इससे गरीब बच्चो का भविष्य अँधेरे में डूबता नजर आ रहा है। इसमें सुधर के लिए सरकार द्वारा कोई खास विकल्प लेने की जरुरत है ताकि छात्रों का भविष्य उजागर हो सके।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से धरणी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि दलदली पंचायत अंतर्गत गांव के लोग सुबह-सुबह जंगल जा कर महुआ के बीजों को चुनते हैं।और उन बीजों से तेल बना कर खाने एवं लगाने में प्रयोग में लाते हैं।
जिला पूर्वी सिंघभूम जमशेदपुर से धरनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि जिस तरह फौजी हमारे देश की रक्षा करते है,उसी प्रकार किसान हमारे खेतों की रक्षा करते हैं।मगर आज 21वीं सदी में भी किसानों को किसी प्रकार की सरकारी सुख सुविधा नहीं मिल रही हैं।किसान हर तरह की योजनाओं से वंचित हैं । यहां तक कि किसान किस प्रकार से बेहतर खेती कर सकतें हैं इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है। अत: सरकार द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दिया जाए ताकि किसान खेती कर मुनाफा कमा सके और अच्छी फसल उगा सके।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
