पूर्वी सिंघभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिंदा पंचायत से चक्रधर भगत जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि किसान हमारे अन्नदाता होते हैं । इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कई योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही हैं, लेकिन उन योजनाओ का लाभ किसानो को नहीं मिल पा रही है। और सरकार का इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान भी नहीं है।किसानो को सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं मिल पाता इसका मुख्य वजह हैं कृषि योजनाओं में बिचौलियों का हावी होना।इतना ही नहीं किसानो के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित किसी भी तरह की योजनाओं की जानकारी किसानों को नहीं होती है।वर्तमान समय में यह भी देखा जाता है कि आज कल के किसान कृषि कार्य से उभ कर दुसरो के दुकान में काम करना ज़्यादा पसंद करते हैं।इसका मुख्य कारण है किसानो को खेती करने से दिन-प्रतिदिन नुक्सान का सामना करना पड़ता है।एक बात और गौर करने वाली यह है कि वर्तमान में वही व्यक्ति किसान की गिनती में आते हैं जिनका खुद का जमीन होता है परन्तु ऐसा नहीं होता है।चूँकि वे लोग भी कृषि कार्य करते हैं जिनके पास खुद का जमीन नहीं होता है।कई किसान ऐसे हैं जो दूसरों के जमीन में भी फसल उपजाते हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे कृषि कार्य से जुड़े सभी लोगों को किसान की सूचि में शामिल करें एवं किसानो के वर्तमान स्थिति पर ध्यान दे। साथ ही इस दिशा में सरकार को जमीनी स्तर पर काम करने की जरुरत है।
