Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के ग्राम गुमड़ी से 32 वर्षीय अजयलक्षमी शर्मा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुरूकरण से हुई। गुरूकरण कहते हैं कि समय से गैस सिलिंडर लेट से मिलने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में लेट हो जाता है सरकार इस समस्या का हल जल्द निकाले।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के श्रीदत्तगंज प्रखंड के गोमढ़ि से 32 वर्षीय अजय लक्ष्मी शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से 31 वर्षीय गोकरण से बातचीत की। जिसमें गोकरण कहते है कि वो सिलाई का काम करते हैं। इसमें सरकार उनकी क्या सहायता कर सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के श्रीदत्तगंज प्रखंड से 32 वर्षीय लक्ष्मी शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रही है जिसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गैस नहीं रहने के कारण उन्हें लकड़ी से खाना बनाना पड़ता है। अतः सरकार से अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे।
उत्तरप्रदेश राज्य के शंतकबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि आजकल डीजल और पेट्रोल के लिए लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। देश में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते भारत के प्रधानमंत्री ने लोगों से गुजारिश की है कि लोग अनावश्यक ना चलें। देश में डीजल पेट्रोल सीमित है और फिर कभी भी समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में आज देखने को भी मिल रहा है कि डीजल और पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पम्प पर सुबह से ही लाइने लगती है और वह लाइने कम नहीं रहती है। बल्कि ये लाइने लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक रहती है, जहाँ डिब्बा, गाड़ी व अन्य साधन लिए हुए लोग अपने बारी का इंतजार करते है कि कब उन्हें पेट्रोल मिल पायेगा। साथ ही अब धीरे धीरे खेती किसानी का भी समय आ रहा है इसलिए किसान भी चिंतित है कि यदि डीजल नहीं मिला तो खेत की रोपाई और अन्य कार्य कैसे होंगे। अतः शांत कबीर मोबाइल वाणी के माध्यम से वे लोगों से आग्रह करते हैं कि सभी लोगों को प्रधानमंत्री जी की बातों पर ध्यान देना चाहिए।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के बदलपुर ग्राम से मोबाइल वाणी श्रोता बन्दना ने मोबाइल वाणी को बताया कि एक गैस सिलेंडर 45 दिन में मिलता है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के बदलपुर ग्राम से मोबाइल वाणी श्रोता बन्दना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि पेट्रोल काफी महंगा हो गया है जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के तुलसीपुर तहसील से मोबाइल वाणी श्रोता 25 वर्षीय गंगोत्री मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि गैस सिलेंडर की समस्या होने के कारण 45 दिनों में एक सिलेंडर मिलता है। जबकि गैस बीच में ही ख़तम हो जाता है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पेट्रोल की किल्लत होने से भी लोगों को पेट्रोल लेने में परेशान हो रही है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के श्रीदत्तगंज प्रखंड से 20 वर्षीय खुशबू कुमारी ने 21 वर्षीय राहुल से बात की। राहुल ने मोबाइल वाणी को बताया कि वे एक कॉलेज के छात्र है और वे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं और ऐसे गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। अतः सरकार से अनुरोध करते हैं कि सरकार इस समस्या का हल निकालें
