Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिले से इंदिरा देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ये गरीब घर की लड़की हैं और इनके माता-पिता ने इनकी शादी तेरह वर्ष की उम्र में कर दिया था। कम उम्र में शादी होने के कारण एवं चार बच्चों को जन्म देने के वजह से ये कमजोर हो गईं। पति की कमाई नही होने के कारण खान-पान में बहुत तकलीफ होती थी एवं बीमारी में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता था।परिस्थितियों से हार न मानने के जज्बे के साथ इन्होने जीविका समूह से जुड़कर लोन लिया और रोजगार शुरू किया। समय के साथ जहाँ इन्होने अपने बिजनेस को बढ़ाया वहीं कर्ज भी वापस किया।समय के साथ इंदिरा निरक्षर से साक्षर बनी,हस्ताक्षर करना सीखा और समूह में सीएम के पद पर कार्य भी करने लगी। दो पैसे कमा कर अपने बच्चों को पढ़ाती थी। साथ ही इनका कहना है कि इन्होने जीविका समूह से जुड़ कर बाल-विवाह के विरुद्ध कार्य किया।बच्चों की शादी इंदिरा ने पढ़ा-लिखा कर सही उम्र में किया। वर्तमान में बेटी भी जीविका मोबाईल वाणी के लिए कार्य कर रही हैं।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के गोपीबिगह से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से अनीता देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है।जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता देवी को गर्भवती महिला के खान पान के बारे में जानकारी मिली।जानकारी मिलने के बाद अनीता देवी अपनी बहु को 10 खाद्य समूह में से 5 खाद्य समूह जरूर खिलाती है। जानकारी देने के लिए अनीता देवी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के जिला नालंदा से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से थरथरी प्रखंड के नारारी की निवासी करुणा देवी जो शिव गुरु जीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं उनसे साक्षात्कार लिया।जिसमें करुणा देवी ने बताया है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार छह माह से सुन रही है। इसमें उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं बच्चों और गर्भवती महिलाओं की खानपान से जुड़ी जानकारी मिली। स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां सुनकर उन्होंने अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को भी बताया।गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को बताया तो उन्होंने इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाया कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इन जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने से उनके बच्चे स्वस्थ एवं हृष्ट पुष्ट है।