Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से लाडली मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्होंने मुन्नी की कहानी को सुना और इसे सुनकर उन्हें ये समझ आया कि मुन्नी के पापा को अपने विचार को नहीं बदलना चाहिए मुन्नी को आगे और पढ़ाना चाहिए उसे एक अच्छा इंसान बनाना चाहिए। मुन्नी की इच्छा जहाँ तक पढ़ने की है वहां तक उसे पढ़ना चाहिए और अपने सपनों को साकार करना चाहिए लक्ष्य को पूरा करना चाहिए। पढ़ने लिखने और भविष्य बन जाये और जब सही उम्र हो जाये तब मुन्नी की शादी होनी चाहिए। मुन्नी को जब मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार हो तभी उसके पीता को उसकी शादी करनी चाहिए। मुन्नी के पिता को गांव वालों की बातों पर आकर मुन्नी की शादी नहीं करनी चाहिए उसकी जिंदगी नहीं बर्बाद करना चाहिए।मुन्नी को जितना ज्यादा से ज्यादा हो हो मुन्नी को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमीरा ग्राम से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से चंचला कुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर चंचला कुमारी को गर्भवती महिला धात्री महिला के खान पान, कोरोना , बच्चो के खान पान और सरकारी योजना के बारे में जानकरी मिली। चंचला कुमारी को मुन्नी की कहानी सुनना अच्छा लगता है।मुन्नी की कहानी सुन कर चंचला को लड़कियों की शादी कम उम्र में नहीं करनी चाहिए इस विषय में जानकारी मिली । जानकारी मिलने के बाद चंचला ने अपनी बेटी की शादी 19 साल की उम्र में किया और चंचला अन्य लोगो को भी जानकारी देती है कि अपनी बेटी की शादी कम उम्र में ना करे।जानकारी देने के लिए चंचला कुमारी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के बेल्छी पंचायत से गीता देवी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि, गीता देवी को मुन्नी की कहानी सुनना बहुत अच्छा लगता है और मुन्नी की कहानी सुनने के बाद इन्हे यह जानकारी मिली की, लड़की की शादी 21 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए, ताकि लड़की अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।

बिहार राज्य के नालंदा जिले से विनीता कुमारी ने पूजा समूह में सुशीला देवी से साक्षात्कार लिया। सुशीला देवी ने बताया कि ये जीविका मोबाईल वाणी सुनती हैं। मुन्नी की कहानी कार्यक्रम इन्हे बहुत अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम में बताया गया है कि लड़कियों की शादी की उम्र इक्कीस साल हो गई है। लड़कियों की शादी इक्कीस वर्ष से कम उम्र में नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से बहुत दिक्कत होती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के पंचौरा गांव से प्रतिमा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया वे जीविका मोबाईल वाणी सुनती हैं। इसमें उनको मुन्नी की कहानी अच्छी लगती है उनका कहना है पहले अठारह साल में लड़की की शादी की जाती थी लेकिन अब नियम बनाया गया है कि लड़की की शादी 21 वर्ष में होनी चाहिए। उनका कहना है लड़की की शादी कम उम्र में करने से लड़की को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उनका स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के हसनी पंचायत से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से श्वेता भारती से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर श्वेता भर्ती को मुन्नी की कहानी, गर्भवती महिला के खान पान, कोरोना वायरस और ओआरएस के बारे में जानकारी सुनना अच्छा लगता है। मुन्नी की कहानी सुनने के बाद श्वेता भर्ती को लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं करनी चाहिए, अगर लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में होती है तो उसके स्वास्थय पर असर पड़ता है और लड़की अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है। जानकारी देने के लिए श्वेता भर्ती जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है