Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक बदलाव या समस्या समाधान कोई अपने आप होने वाली प्रक्रिया नहीं है।इसके लिए स्वयं के साथ-साथ समाज का जागरूक होना भी आवश्यक है ,मुंगेर जिला ने इस वर्ष जहां बाढ़ का दंश झेला वहीं इसकी वजह से मुंगेर और आसपास के जिलों का श्रद्धा केन्द्र चण्डीका स्थान भी पूरे नवरात्र के दौरान जल मग्न रहा जिसके कारण तमाम श्रद्धालुओं को पूजा न कर पाने के कारण निराशा रही। वहीं दूसरी ओर पिछले लगभग सात महीनों से चण्डीका स्थान के प्रांगण में लगाए गए हाई मास्ट लाईट के भी खराब रहने के कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम जनता को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विपिन कुमार ने बताया कि मोबाइल वाणी ने नवरात्र से पहले इस खबर को प्राथमिकता के आधार पर चलाया साथ ही इस संबंध में पुजारियों और लोगों की राय भी शामिल की गई। तथा इस खबर को संबंधित पदाधिकारियों ,नगर निगम ,सिटी मैनेजर को फॉरवर्ड किया गया और इस समस्या को बताया गया। लेकिन पूरे नवरात्र इसे ठीक नहीं किया गया पुनःइस खबर को नवरात्र के बाद भी फॉरवर्ड किया गया। जिससे नगर निगम हरकत में आई और सात महीनों से खराब पड़े हाई मास्ट लाइट को ठीक किया गया इसके ठीक होते ही चण्डीका स्थान के पुजारियों समेत स्थानीय लोगों में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है और सभी लोग मोबाइल वाणी द्वारा किए गए पहल की दिल से प्रशंसा कर रहे हैं. साथ ही मोबाइल वाणी के स्थानीय टीम को हृदय से धन्यवाद प्रकट कर रहे हैं ।
घरेलू गैस कनेक्शन में रिसाव होने की जानकारी धरहरा थाना एवं मुखिया प्रतिनिधि भवेश कुमार को दिया गया। धरहरा थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस दलबल के साथ एवं फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचकर गैस कनेक्शन से पाइप को हटाया एवं बचाव कार्य में जुट गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरहरा थाना क्षेत्र के आने वाले सभी लक्ष्मी पूजा समिति और काली पूजा समिति को निर्देश दिया गया कि आप सभी समिति सीसी कैमरे से लैस रहे और सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी को भी चौकना रहने को कहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
धरारा थाना क्षेत्र पहुंचकर एसपी हरिशंकर प्रसाद ने पुलिसकर्मी एवं पुलिस पदाधिकारियों की एक बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जिस तरह आप लोग दुर्गा पूजा को शांति ढंग से मनाने का काम करवाया था। उसी तरह काली पूजा की भी शांति ढंग से मनाया जाए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गा गांव में मारपीट की घटना के बाद थाना प्रभारी श्री राजेश कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
हवेली खड़कपुर के बहिरा में काली पूजा का धूमधाम से तैयारी किया जा रहा है। काली पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस बार प्रत्येक साल की अपेक्षा अच्छा तैयारी किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
