• चीन के वुहान शहर से फैला था वायरस • सभी जिलों को रोग से संबंधित समीक्षा एवं निगरानी का दिया गया निर्देश • हवाईअड्डों पर चीन से आने वाले सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग पर होगा ज़ोर • राज्य सर्विलांस अधिकारी रखेंगे पैनी नजर चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना-वायरस के मद्देनजर केंद्र सरकार के साथ बिहार सरकार भी गंभीर है. बिहार सरकार नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोरोना-वायरस के संबंध में प्रेषित की जा रही एडवाइजरी/ अपडेट एवं दिशा-निर्देशों की समीक्षा कर रहा है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में सभी जिलों को एडवाइजरी जारी किया है. यद्यपि बिहार में नोवेल कोरोना-वायरस का अभी तक कोई भी मामला प्रतिवेदित नहीं हुआ है. संक्रमण की समीक्षा, निगरानी एवं रोकथाम के निर्देश: चीन एवं उसके समीपवर्ती देशों में कोरोना-वायरस के प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने सभी राज्यों को दिशा निर्देश जारी किया है. इसके आलोक में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सभी जिलों को एडवाइजरी जारी किया है. जिसमें रोग से संबंधित समीक्षा, निगरानी, संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समुचित तैयारी रखने के निर्देश जिलों को दिए गए हैं. चीन से पर्यटन के लिए सैलानियों पर पैनी नजर: राज्य में पर्यटन के उद्देश्य से बुद्धा सर्किट के पर्यटन स्थलों पर चीन एवं उसके समीपवर्ती देशों से सैलानियों का आवागमन रहता है. इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने हवाईअड्डों के अधिकारीयों से संपर्क कर हवाईअड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग के विषय पर विमर्श कर सतर्कता रखने तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित दिशानिर्देशों के पालन का अनुरोध किया है. राज्य सर्विलांस अधिकारी को दी गयी जिम्मेदारी: प्रधान सचिव ने संबंधित राज्य स्तरीय अधिकारीयों के साथ बैठक कर हालात पर कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया है. कोरोना-वायरस के निगरानी के लिए इंट्रीगेटेड डिजीज ऑफ़ सर्विलांस प्रोग्राम(आईडीएसपी) के राज्य सर्विलांस अधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है, जो जिलों तथा स्वास्थ्य संस्थानों से निरंतर संपर्क में रहेंगे. जिलों को भेजे गए रिपोर्टिंग फॉर्मेट: स्वास्थ्य विभाग ने आईडीएसपी द्वारा विकसित रिपोर्टिंग फॉर्मेट को सभी जिलों एवं स्वास्थ्य संस्थानों को भेजा है ताकि जिले इस रोग के प्रति सतर्क रहें, रोग की रिपोर्ट करें एवं संदिग्ध मामलों की लगातार निगरानी की जा सके. यह है पूरा मामला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव प्रीति सूदन ने 17 जनवरी को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर इस रोग के विषय में जानकारी दी थी. पत्र में बताया गया था कि चीन के वुहान शहर में कोरोना-वायरस के 41 मामलों की पुष्टि हुयी थी. हालाँकि 3 जनवरी के बाद वुहान शहर से कोई नए मामलों की पुष्टि नहीं हुयी है. इसके अलावा ट्रेवल संबंधित कारणों के कारण कोरोना-वायरस के एक-एक मामले थाईलैंड एवं जापान में भी मिले हैं. सभी मामलों में निमोनिया एवं गंभीर श्वसन के लक्षण पाए गए हैं.
मुंगेर जिले में अब्दुल हमीद चौक पर पिछले 9 दिनों से लगातार चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को समर्थन देने जिला कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रोहित मणि भूषण ने मोबाइल वाणी से बात करते हुए यह बतलाया कि वर्तमान सरकार देश के आपसी भाईचारा को और संविधान को छेड़छाड़ करने की रणनीति के तहत सीएए एन आर सी और एनपीआर जैसे कानून लाने की साजिश रच रही है। विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी बात।
राष्ट्रीय मतदाता को जागरूकता को लेकर एक विशेष बैठक गोगरी में किया गया। बैठक के माध्यम से सभी को मताधिकार का महत्व को समझाने का कोशिश किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगड़िया जिला के गोगरी जमलपुर बजार में इन दिनों एटीएम शोभा का बस्तु बनकर रह गया है।जिसके कारण आम जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मुंगेर जिले के अब्दुल हमीद चौक पर लगातार नौवें दिन जारी धरना को अपना समर्थन देने पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के सदर प्रखंड अध्यक्ष अकरम प्रवेश ने कहा की भारत में बनने वाला हर कानून सर्व धर्म के लिए बने इसमें किसी खास धर्म को अलग करने का कोई जगह नहीं। विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रतिनिधि अजय कुमार झा ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मुंगेर स्थित नीलम चौक पर अनिश्चितकालीन धरना बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार संविधान विरोधी इस कानून को पारित किया है। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन नागरिकता संशोधन कानून के तहत किसी खास धर्म को ध्यान में रखकर को सरकार द्वारा यह कानून पारित किया गया है।
सीएए,एनआरसी और एनपीआर के विरोध का आज नौवां दिन है। इसी कड़ी में आज मानव श्रृंखला बनाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर जिले में नागरिकता संशोधन विधेयक को जनविरोधी और संविधान विरोधी बतलाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव दास और लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जानबूझ कर इसकी सुनवाई को लेकर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। वही इसके विरोध में आज मुंगेर जिले में अंबेडकर चौक से एक मानव श्रृंखला बनाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अब्दुल अमी चौक के पास आज धरना प्रदर्शन का आठवां दिन चल रहा है। इसमें महिलाओं ने अपना जज़्बा दिखाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
लिपि सिंह के निर्देश पर बरियारपुर चौक पर वाहन जांच का कार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर अनेक वाहन चालकों के बगैर हेलमेट व कागजात दुरुस्त नहीं रहने के कारण अफरा तफरी मंच गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
