नगर निगम प्रशासन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देश को शहर में सख्ती से पालन करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है ।कोरोना पर विजयी हेतु शाम के 7:00 बजे के बाद कोई दुकान नहीं खुला रहना चाहिए। 7 बजते ही नगर निगम प्रशासन अपनी कर्मी और पुलिस बल के साथ दुकान चेकिंग में निकल जाते हैं। गुरुवार को उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने दुकान चेकिंग में निकला तो शादीपुर ,कौड़ा मैदान सब्जी मार्केट समेत पांच जगहों पर दुकान खुला पाया। उपनगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद ने पांचों दुकानदारों से कुल 4500 रुपए फाइन के रूप में लिए ।साथ ही उन्हें हिदायत दिया कि अगली बार यदि दुकान खुला पाया गया तो अधिक दंडित किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इएससिटी क्रिकेट समिति बरियारपुर द्वारा गरूवार को 10-10 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।जिसका उद्धाटन भावी जिला परिषद प्रत्याशी सुजाता कुमारी ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सौरभ कुमार,सूरज कुमार, गुजराल कुमार एवम श्रवण कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने बीच खेल का आयोजन किया गया।उद्घाटन मैच भीसीसी ब्रह्मस्थान बनाम बीसीसी विजयनगर के बीच खेला गया।टॉस जीतकर विजयनगर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.5 ओवर में कुल 92 बनाकर ऑलआउट हो गई।ज़बाब में ब्रह्मस्थान की टीम ने 9.3 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक 92 बनाकर मैच जीत लिया।ब्रह्मस्थान टीम के कप्तान आनंद को 16 रन बनाने व 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मौके पर समाजसेवी बिट्टू कुमार,अरुण मंडल, मणिकांत व रामविलास मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

बरियारपुर प्रखंड के अलग-अलग जगहों से मिले हे करुणा मरीज।पीएचसी प्रभारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि पटना भेजे गए आरटीपीसीआर जांच में आशा टोला में एक महिला 45 वर्ष, एक पुरुष 20 वर्ष, सोतीपुर पड़िया में एक पुरुष 57 वर्ष, एक लड़की 10 वर्ष, एक महिला 40 वर्ष, तथा एक प्रखंड कर्मी पूरबसराय मुंगेर निवासी 45 वर्ष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

थाना क्षेत्र के बरियारपुर खड़गपुर एनएच 333 मार्ग पर कृष्णानगर गांव के पास गुरुवार शाम ट्रक की चपेट में आने से कृष्णा नगर निवासी विजय यादव की 55 वर्षीय पत्नी शिरोमणि देवी की मौत हो गई। बताया गया कि शिरोमणि देवी बरियारपुर बाजार से खरीदारी कर वापस घर जा रही थी। इसी क्रम में कृष्णा नगर गांव को जाने वाली सड़क के किनारे वह महिला जैसे ही पहुंची कि खड़गपुर से मुंगेर की ओर आ रही एक अनियंत्रित 10 चक्का ट्रक ने सड़क किनारे गुजर रही महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा सड़कों पर तेज रफ्तार चल रहे ट्रकों एवं डंफरो से हो रही दुर्घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। मृत महिला अपने पीछे 4 पुत्र एवं दो पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पति मजदूरी कर अपने एवं अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जाम की सूचना मिलतेे ही पुलिस वालों के जवान घटनास्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात तक जाम समाप्त नहीं हुई।

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों की संख्या 180 पहुंच गई यह काफी दयनीय है कि मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है इसकी जानकारी सिविल सर्जन हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि काफी तेजी से कोरोना से सी महामारी खेल रही है पर आप हम लोग डरेंगे नहीं साफ सफाई पर ध्यान देंगे मार्क्स का प्रयोग करेंगे 2 गज दूरी टीका लेना नहीं भूलेंगे तभी हम इस जंग से जीत सकेंगे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि मुंगेर जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कोरोना के संक्रमण से बचने और अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लेने के लिए क्षेत्र में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं । मुंगेर के लगभग सभी प्रखंडों में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका प्रतिदिन घर- घर जाकर लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी, काढ़ा पीने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक कर रही हैं | साथ हीं पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेने के साथ ही घर में भी एक - दूसरे से शारीरिक दूरी रखने, एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों की साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं । इसके साथ ही सभी लोगों से अनावश्यक घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दे रही हैं | बहुत आवश्यक काम से बाहर निकलने की स्थिति में सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करने और शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी रखने को कह रही हैं |

कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज को सदर अस्पताल मुंगेर के कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं सभी आकस्मिक सेवाएं - कोरोना संक्रमण से गम्भीर रूप से ग्रसित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उपलब्ध है ऑक्सीजन , वेंटिलेटर सहित कई अत्याधुनिक सेवाएं - जिले में तेजी से बढ़ रही है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मुंगेर , 14 अप्रैल | कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जिले में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीज | इन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल मुंगेर के हाजीसुजान स्थित जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में कोरोना के बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सभी आकस्मिक सेवाएं मौजूद हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमेशा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध- सदर अस्पताल मुंगेर के अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन ने बताया सदर अस्पताल मुंगेर के नियंत्रणाधीन हाज़ी सुजान स्थित जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड होस्पिटल में कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीटोसिन, कार्डियक मॉनिटर मशीन के साथ ही 24 घन्टे और सातों दिन डॉक्टर नर्स के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा यहां किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमेशा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहती है। उन्होंने बताया कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में सभी आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी जीवन रक्षक दवा उपलब्ध हैं । मेन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा होती है थर्मल स्क्रीनिंग- उन्होंने बताया जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों और उनके साथ आने वाले आगन्तुकों का अस्पताल के मेन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना जांच और वैक्सीनेशन के लिए भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचने को वैक्सीनेशन के लिए आगे आयें लोग : उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच वायरस से बचने के लिए मुंगेर के सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाएं| अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी के नियम के तहत कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी का पालन और हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया, मास्क, सोशल डिस्टेंस और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल हर किसी के लिए आवश्यक है चाहे वो वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज भले ही ले क्यों न लिया हो।

Transcript Unavailable.

राजद परिवार मुंगेर की ओर से वरिष्ठ राजद नेता सह जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 130 वीं जयंती के अवसर पर किला क्षेत्र स्थित बाबा अंबेडकर साहब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया गया।इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि जिला राजद मुंगेर के अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्द सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कु यादव सहित जिला राजद के महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद, युवा राजद के प्रदेश महासचिव प्रभात कु पीयूष, राजद sc st प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक रजक,जिला महासचिव रणजीत गुप्ता,युवा राजद नेता प्रफुल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम सभी नेताओं ने डॉ अम्बेडकर साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये ततपश्चात जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीननदन सिंह एवं प्रमोद यादव ने कहा कि आज बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान का हीं देन है कि हम जैसे अतिपिछड़ा पिछड़ा का बेटा भी सामाजिक,राजनीतिक जीवन में लोगों के हक हुकूक के लिए संघर्ष कर पा रहे हैं।वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान,महासचिव गजेंद्र हिमांशु ने कहा की आज अगर बाबा साहब हमलोगों को संविधान में वोट का अधिकार देकर जो महान कार्य कियें हैं व इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।उन्होंने कहा था राजा हो या रंक ऊंच हो या नीच लोकतंत्र में सबको एक वोट देने का अधिकार होना चाहिए।सबों को समाज में हक़ अधिकार मिलना चाहिए।सरकारी नौकरियों एवँ शिक्षा के क्षेत्र में पंचायति राज्य व्यवस्था से लेकर मेडिकल इंजीनियरिंग, आईएएस आईपीएस के परीक्षाओं में समाज के दलित,अतिपिछड़े पिछड़े वर्ग के छात्रों को आरक्षण व्यवस्था लागू कर उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए संविधान में प्रावधान किया जाता है। बाबा साहब हमेशा से समतामूलक समाज के पक्षधर रहे थे। नेताओं ने आगे कहा कि बहुत हीं अफसोस के साथ कहना पर रहा है कि आज देश मे जो हुकूमत है वो बाबा साहेब अंबेडकर साहब के संविधान एवँ उनके आत्मा को चोट पहुंचाने का काम कर रही है।आज देश में बड़ी हीं चलांकि से बाबा साहेब के संविधान के साथ केंद्र की हुकूमत छेड़छाड़ करने का काम कर रही है।गरीबों शोषितों पीड़ितों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।उनके आरक्षण एवँ उनके नौकरियों को समाप्त करने एवं उनको मानसिक रूप से गुलाम बनाने का खड़यँत्र रचा जा रहा है। नेताओं ने आगे कहा कि आज हमलोगों यह प्रण लेते हैं कि अपने पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले बाबा साहब के बनाये संविधान की रक्षा तथा उनके बताए रास्ते पर चलकर गरीबों सोशितों के खिलाफ हो रहे जुल्म अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करेगें,तभी बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

हवेली खड़गपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के क्रम में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।