बिहार राज्य के हेवली खड़गपुर जिले से राकेश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि वह पहले बाहर काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद उनका रोजगार छूट गया और वह घर आ गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका मनरेगा कार्ड भी नहीं बना है

बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर से राहुल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि कोरोना महामारी के कारण उनका काम छूट गया। जिस कारण से उनके घर कि आर्थिक समस्या हो रही है। वह सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उनके लिए कोई रोजगार की व्यवस्था की जाये

हवेली खरगपुर के शामपुर थाना अंतर्गत पहाड़ी इलाकों बसंती तलाव अररिया महादेव अस्थान ऐसे कई क्षेत्रों में छोटे छोटे कलाकार भक्ति गाने एवं भोजपुरी गाने पर कर रहे शूटिंग सिंगर अमित कुमार सिंघानिया ने बताया कि अभी सावन का महीना चल रहा है बोल बम के गाने और भोजपुरी गाने का शूटिंग अंगिका भाषा में रिलीज करने जा रहे हैं तमाम लोगों से अनुरोध किया कि उनका चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक और शेयर करें तभी छोटे छोटे कलाकार को एक मंच मिल सकता है अपने जिला और देश का नाम रोशन कर सकता है राइटर श्याम मंडल म्यूजिक डायरेक्टर राकेश लाल यादव सिंगर धनराज धनिया अभिनेत्री नंदिनी शर्मा आदि उपस्थित थे

हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के 10 नंबर वार्ड और 9 नंबर वार्ड में नल जल का काम आधा अधूरा होने के कारण हर गली को खुदाई करके छोड़ दिया गया है जिसमें कि बच्चे गिर कर कभी सिर कभी हाथ कभी पैर जख्मी कर रहे हैं ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाए पानी भी शुद्ध पीने के लिए नहीं मिल रहा है

बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर से प्रेम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि उनका रोजगार जाने से बहुत ही समस्या हो रही है। वह सरकार से अनुरोध कर रोजगार दिलाने की मांग कर रहे हैं

बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर से संजीव सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि कोरोना महामारी के कारण उनके पास अभी कोई भी रोजगार नहीं है। जिस कारण से वह सप्ताहिक लोन लेकर अपने घर की समस्या का निवारण कर रहे हैं। वह सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि उन्हें कोई रोजगार उपलब्ध कराई जाए

बिहार राज्य के अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के बस्गारा गाँव से राधा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि सरकार की तरफ से जो दस हजार का लोन भरा है जो की ग्रामीण बैंक से लोन नहीं दिया जा रहा है। लोन लेकर वह व्यवसाय करना चाहती हैं ,बहुत परेशान है इस लोन के लिए चक्कर काट कर क्यूंकि घर में बिजली नहीं है जिस कारण बहुत परेशानी होती है। बहुत गरीबी से झूझना पड़ रहा है पति भी उनके कमाने में असमर्थ है जिस कारण खाने पिने की भी पूर्ति सही से नहीं हो पाती है।

झील को सवारने कि घोषणा नहीं होने से क्षेत्रवासियों में छाई मायूसी

मारपीट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Transcript Unavailable.