अब नक्शा के लिए नही लगाना होगा चक्कर

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के नयाटोला से मोबिन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि उनके पास कुछ काम नहीं है बेरोजगार हो गए है और किसी तरह की कोई पेंशन नहीं मिलती है। मुखिया द्वारा भी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होती है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के रघुनाथपूर से सोनू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि उनके मामा को काम नहीं मिल रहा है बहुत से ऐसे लोग हैं जिन को काम नहीं मिल रहा है

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर से रंभा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि 10 टाकिया से जुड़ी हुई थी और उन्होंने लोन लिया था परन्तु भर दिया है। अभी बेरोजगारी के कारण बहुत परेशानी हो रही है।

आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बैठक किया गया जिसमें जदयू के कई वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कई गणमान्य ता उपस्थित थे सभी के सर्वसम्मति से मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत में राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग संघ एवं राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार मुंगेर जिला संगठन सचिव चंदन कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार प्रदेश प्रवक्ता महेश ताति हवेली कपूर प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार सहयोगी मृत्युंजय सिंह शैलेंद्र कुमार राजीव करण सोनू इत्यादि के सहयोग से कई किसानों के बीच फलदार एवं छायादार पौधा का वितरण किया गया संगठन सचिव चंदन कुमार ने बताया कि पिछले 1 महीनों से उनकी टीम के सभी सदस्य के सहयोग से पंचायत के कई गांव में 1000 से ऊपर पौधा का वितरण किया गया है उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी प्रयास जारी रहेगा

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खरगपुर से गौतम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना कल में उनका काम धंधा सब बंद हो गया है। जिसके बाद से वह बहुत परेशान है,इसलिए उन्होंने मोबाइल वाणी पर सरकार से मदद करने की अपील की है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने किया विवादित स्थल का निरीक्षण

पूर्व मुंगेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्व० दिलीप कुमार आजाद के तृतीय पूण्यतीथि के अवसर पर उनके आवास-शीतल भवन आजाद मार्केट बरियारपुर बाजार में शांति पूजा (सत्यनारायण स्वामी) एवं पूण्यतीथि मनायी गई।जिसकी अध्यक्षता रामदिलीप पासवान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने की।दिलीप कुमार आजाद फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर एवं महादेव सिंह महाविद्यालय भागलपुर के छात्र नेता एवं शिक्षा समाप्ति के बाद 1985 ई० के पूर्व भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से शामिल हुए आगे चलकर स्व० दिलीप कुमार आजाद जमालपुर प्रखंड एवं बरियारपुर प्रखंड भाजपा के कई बार अध्यक्ष बने, प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के सम्मानित अध्यक्ष रहे। इस क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर का संचालन अपने निवास स्थान से प्रारंभ किए जो आज शहीद रविंद्र कुमार सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से संचालन हो रहा है।जेपी आंदोलन, देश एवं समाज से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम का संचालन किए। भाजपा जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रहे एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष मरणोपरांत पद पर समर्पित रहे। 28 जुलाई 2018 को हृदय रोग से इनका निधन हुआ। स्व० दिलीप कुमार आजाद उनका सदा सोच रहा कि पाक अधिकृत कश्मीर एवं तिब्बत भारत का अंग बने संपूर्ण भारत अखंड भारत बने एवं राम मंदिर का निर्माण हो। आज उनका तृतीय पुण्यतिथि पर राम दिलीप पासवान पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं की उनके पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में जगह दे।मैं उनको शत् शत् नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।इस अवसर पर उनके तैल्यय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर राम दिलीप पासवान,नरेंद्र आनंद,रघुवीर प्रसाद राही,मुकेश कुमार सिंह,अनिल कुमार चौधरी, दीपक कुमार जयसवाल, नंदन कुमार जयसवाल,अंजनी कुमार चौधरी, विद्युत कुमार शर्मा, सुधांशु शेखर चौधरी के साथ अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एसडीपीओ ने किया टेटिया बम्बर थाने का निरीक्षण