10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार भेजा गया जेल
घर में घुसकर गाली गलौज करने मामले में 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है
धरहरा (संवाददाता):-आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद ने आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की जाँच सीबीआई से कराने की माँग करते हुए देश के तमाम आरटीआई कार्यकर्ता की सुरक्षा देने की अपील सरकार से की है। उन्होने बताया कि भ्रष्ट नौकरशाह व जनप्रतिनिधि के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर आज आरटीआई कार्यकर्ता को पुरे देश मे निशाना बनाया जा रहा है । जिसका प्रमाण है कि बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण के हरसिध्दि प्रखंड कार्यालय के मेन गेट पर आर टी आई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या की गई । आरटीआई कार्यकर्ता ने बिहार सरकार से दिवंगत अग्रवाल की हत्या की जाँच सी बी आई से कराने की मांग किया है ताकि देश मे कानून का राज स्थापित हो सके ओर जुर्म करने बाले सलाखो के अंदर दिखाई पडे़ । उन्होने सी बी आई जांच सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व मे कराने एवं दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं इसके लिए हर मुमकिन कोशिश करने की अपील सरकार से की है । आर टी आई कार्यकर्ता ने केन्द्र एवं बिहार सरकार को पत्र के माध्यम से इस बिन्दु से अवगत कराने की बात करते हुए राज्य सूचना आयोग बिहार को भी इस मामला पर कठोर कदम उठाने की अपील किया है । आरटीआई के सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जो भी आर टी आई लगाते हैं उनको वेबसाइट पर लोड कर सार्वजनिक करें ताकि हर लोगो को भ्रष्टाचार की जानकारी मिल सके ।
प्रखंड में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।इसके तहत बरियारपुर प्रखंड़ के 42 स्थानों पर आज 0 से 5 वर्ष तक के 2000 बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई गई।पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के सम्बंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि पोलियो मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 सितंबर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसमें 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण कुमार, यूनिसेफ के आर के गुप्ता आदि उपस्थित थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड हवेली खड़गपुर से राजीव कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का लाभ कैसे ले सकते है ?
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के प्रखंड हवेली खड़गपुर से राजेश कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के बारे में जानना चाहते है ?वो 300 रूपए प्रतिमाह जमा करना चाहते है तो इससे क्या फ़ायदा होगा ?
158 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार एक फरार
एनडीए के लिए लड़कियां 24 से आवेदन कर सकती है
350 असहायो को दिया गया सूखा राशन चेहरे पर दिखी गई खुशी
11 सूत्री मांगों के समर्थन में काम से अलग रही आशा कार्यकर्ता
