गोलीबारी मामले में फरार चले अपराधियों ने किया आत्मसमर्पण

जिला के सभी प्रखंडों में 18 से 22 अप्रैल के बीच आयोजित होगा "स्वास्थ्य मेला" - धरहरा और हवेली खड़गपुर प्रखण्ड में 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा स्वास्थ्य मेला - जिला में स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी किया दिशा- निर्देश मुंगेर, 14 अप्रैल । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला के प्रखंडों में 18 से 22 अप्रैल के बीच "स्वास्थ्य मेला" आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने मुंगेर जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) नसीम रजि ने बताया कि जिला के विभिन्न प्रखंडों में 18 से 22 अप्रैल के बीच किसी दिन "स्वास्थ्य मेला" आयोजित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी के मद्देनजर 19 अप्रैल को मुंगेर के धरहरा और हवेली खड़गपुर प्रखण्ड में स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस मेला में प्रखण्डवासी अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाने के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ लेते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के चौथे वर्षगांठ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार और शुक्रवार को ई. संजीवनी टेलीमेडिसीन सेवाओं के ड्राई रन के आयोजन के बाद 16 अप्रैल को जिलाभर के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ई.संजीवनी टेलीमेडिसीन सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अगले दिन 17 अप्रैल को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योगाभ्यास के साथ-साथ वेलनेस सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 18 से 22 अप्रैल के बीच किसी एक दिन प्रत्येक प्रखण्ड में "स्वास्थ्य मेला " का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य मेला का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के अलावा विभिन्न विभाग जैसे खेल एवं युवा मामले, आयुष, स्कूली शिक्षा, महिला एवम बाल विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क, कला संस्कृति, पंचायती राज, शहरी विकास, खाद्य सुरक्षा के आपसी समन्वय, सहयोग और भागीदारी से किया जाना है।

बिहार राज्य के हवेली खरगपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से लक्ष्मण कुमार सिंह के साथ ऋषि कपूर ने बताया कि प्राकृतिक स्रोतों को छोड़कर कोई व्यवस्था नहीं है जो भी तालाब पोखर नलकूप इत्यादि हैं सभी सूखा पड़ा हुआ है पशुपालक भी परेशान है सरकार में भ्रष्टाचार भरा हुआ है निर्देश तो दे दिया जाता है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखता है प्राकृतिक स्रोतों को छोड़कर और किसी प्रकार का सुविधा नहीं है

शांति व सौहार्द तरीके से मनाए चैत्र नवरात्र रामनवमी पर्व

मुंगेर विश्वविद्यालय ने जारी किया पेमेंट गेटवे का हेल्पलाइन नंबर

पत्नी ने शराबी पति को भिजवाया जेल

पंचायत सचिव का एक दिवसीय बैठक आयोजित

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर से राकेश कुमार ने बताया कि उनका आठ नंबर वार्ड में कई महीनों से पानी का कठिनाई चल रहा है नल जल योजना ठप है किस कारण से ठप है उनको पता नहीं है उन्होंने कहा कि हम लोग मजदूर वर्ग में आते हैं सुबह-शाम पानी का बोतल खरीद कर पीना पड़ता है खेती भी नहीं कर पाते हैं क्योंकि अभी के समय में तालाब पोखर नलकूप सब सूख चुका है सरकार कोई सुविधा करें तो हम लोग का किसी तरह से रोजी रोजगार चलेगा शराब के बारे में उन्होंने बताया कि पहले का अपेक्षा बहुत सुधार है लेकिन अभी भी शराब मिल ही रहा है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से नल जल योजना के तहत सुबह-शाम पानी मिल रहा था। लेकिन जैसे ही जल स्तर नीचे गया लोगों को पानी मिलना बहुत ही कम हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जब शुरू करता है तो कुछ घरों में पहुंचता है कुछ घरों में नहीं पहुंचता है, जब नल जल योजना के कर्मचारी को कहा जाता है कि पानी नहीं मिल रहा है तो उनका जवाब आता है की टंकी में पानी ही नहीं है तो पानी जाएगा कहां से

हवेली खड़गपुर के ना कि निवासी विशाल कुमार जो CRPF के जवान थे श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकी से लोहा लेते हुए शहीद हो गया जब उनका पार्थिक शरीर गांव लाया गया तो देखने के लिए हजारों हजार की संख्या में कैंडल लेकर आसपास के गांव के महिला एवं पुरुष शहीद विशाल अमर रहे का नारा लगाते हुए भाव पूर्वक श्रद्धांजलि दी तारापुर विधायक एवं मुंगेर जिला के सभी थाने एवं कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे ग्रामीणों ने बताया कि वह पिछले 1 सप्ताह पहले ही ड्यूटी पर गए थे होली में घर पर ही था विशाल कुमार अपने पीछे दो लड़कियां को छोड़ गया घर वालों ने शहीद के स्मारक बनाने के लिए तारापुर विधायक से गुजारिश किया विधायक ने आश्वासन दिया कि कोशिश रहेगा कि जल्द से जल्द शहीद विशाल का स्मारक बनाया जाए