जिला मुंगेर हवेली खड़गपुर से विश्वजीत जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मलेरिया क्या है,इसके लक्षण क्या है,कैसे फैलती है तथा इसका बचाव क्या है।इस विषय पर बताते हैं कि मलेरिया मादा एनोफिलीज नामक मच्छर के काटने से होता है।यह मच्छर हमेशा जमे हुए गंदे पानी में उत्पन्न होता है। जब यह मच्छर गंदे पानी में बैठते हैं तो पानी में पेरासाइड की मात्रा अधिक होती है जो मच्छर में चिपक जाती है और जब भी यह मच्छर लोगो को काटतें हैं तो पेरासाइड खून में चला जाता है।जिससे लोग मलेरिया से ग्रसित हो जाते हैं।इसके पहचान लोगो को ठण्ड के साथ बुखार आता है,कमजोरी महसूस होती है।इसके रोकथाम का उपाय यह है कि कहीं भी पानी का जमाव ना होने दें घर के आस-पास साफ-सफाई रखना चाहिए तथा डीडीटी पाउडर का छिडकाव करना चाहिए।

जिला मुंगेर,से गोरेलाल मंडल,जी मोबाईल वाणी के माध्यम से माननीय जिला अधिकारी महोदय जी से निवेदन कर रहे है की प्रधान मंत्री आवास योजना गरीबो को ही मिलना आवश्यक है ।तेतियाम्बर प्रखंड से जो जांच की रिपोर्ट गयी है वह सही नही है।लोगो ने इसके लिए बैठक कर आवाज भी उठाई है । यहाँ पर जो इंदिरा आवास सहायक है वह गलत रिपोर्ट भेज देता है इसलिए इंदिरा आवास सहायक पर निगरानी रखना बहुत आवश्यक है।इस योजना का लाभ सिर्फ गरीबो को ही मिलना चाहिए अमीरो को नही मिलना चाहिए क्योंकि आमिर तो खुद ही समृद्ध है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिले मुंगेर से शैलेश कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में आज छठी व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवन भास्कर को अर्घ्य देकर राज्य एवं अपने मनोकामना की मांग की इस अवसर पर विभिन्न नदी ,तालाबो में बच्चे बूढ़े एवं सभी अर्घ्य देते देखे गए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.