बरियारपुर थाना प्रांगण में रामनवमी व रमज़ान त्यौहार के शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को मद्देनजर रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज बरियारपुर थाना परिसर में रामनवमी व रमजान को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर 30 लोगों अपना अनुबंध पत्र दाख़िल किये। इस आशय की जानकारी प्रभारी थाना अध्यक्ष आरके रंजन ने दी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर के परिसर में आज शिविर के माध्यम से 245 लोगों के कोरोना जाँच के स्वाव लिये गये।जिसमें 4 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि आज प्रखंड के कुल 245 लोगों ने अपना कोविड जाँच करवाया।जिसमें एंटीजन में 4 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए।

बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में आज कुल 140 लोगों को कोरोना बचाव के टीके लगाए गए।इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद परिसर में आज 145 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित रूप से उनकी देखभाल की गईं व उन्हें14 दिनों तक किसी प्रकार की सुई ना लेने की सलाह दी गई।

प्रखंड के मुख्य बाज़ार टीनबटिया चौक पर बरियारपुर पुलिस द्वारा संघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।जहाँ आने जाने वाले दो पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट,मास्क आदी की जाँच की गई।वाहन जाँच का नेतृत्व एस आई असलम खां कर रहे थे।जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज वाहन जाँच के क्रम में 3 बाइक पकड़ाए,जिनसे दंडस्वरूप ₹1500 जुर्माना वसूल कर उन्हें मुक्त किया गया।

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक जख्मी

शॉर्ट सर्किट से मिनी हाईवा में लगी आग कोई हताहत नहीं

गंगटा थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

कोरोना जांच में 31 लोग पाए गए संक्रमित

हवेली खड़गपुर में कुल 300 से अधिक लोगो ने लगवाया कोरोना का टीका

कोरोना जांच में 12 व्यक्ति मिले पॉजिटिव