मुंगेर मोबाइल वाणी के खबर का हुआ असर। मुंगेर के हवेली खड़कपुर में नगर परिषद् द्वारा विभिन चौंक चौराहा से कूड़े के ढेर का उठाव किया जा रहा है। मुंगेर मोबाइल वाणी पर रिपोर्ट प्रसारित किया गया था की मुंगेर में जगह जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं. इस रिपोर्ट को सुन कर नगर परिषद् के कार्यपालक के पदाधिकारी प्रथम पुष्पांकर ने बताया की कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जगह जगह कूड़े के अम्बार लग गए थे जिन्हें फ़ौरन ही साफ़ किया जा रहा है.