हवेली खड़गपुर (बिहार) संवाददाता। गंगटा मुख्य मार्ग के मथवा गाँव के समीप बीते दिनों वाहन की ठोकर से एक जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता बरहट थाना क्षेत्र के कजियाजोर गाँव के सुशील मरांडी ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर गाड़ी संख्या PR09AC 9266 वाहन के चालक आवश्यक करवाई की माँग की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आलोक में वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है