प्रखंड टेटिया बम्बर में सरकार जहाँ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाला का निर्माण करवा रही है ,वहीं प्रखंड के बनगवां पंचायत के बिछे चौसर गांव में नाला का निर्माण नहीं होने से वर्षा और घर से निकलने वाले वर्षा का जल सड़क पर जमा हो जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो गया है। गांव के लोगों को इस स्थिति में आने -जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। किसी को भी नाला निर्माण करवाने की चिंता नहीं है। ना ही प्रसाशन को और ना ही वार्ड सदस्यों को
