हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना क्षेत्र के कोराबा गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट और आगजनी की घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में हमलावरों के द्वारा उदय बिन के झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने से झोपड़ी में रखी करीब हजारों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित के द्वारा थाना में आवेदन देकर सारे मामले से अवगत कराया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस गहन छान बिन कर रही है
