हवेली खरगपुर क्षेत्र में जो भी महिला गर्भवती होती है उनका अंतिम समय होता है तो वह जानकारी आसपास के आशा को देती है आशा जब टोल फ्री नंबर पर एंबुलेंस बुलाती है तो एंबुलेंस का ड्राइवर और उसमें जो भी स्टाफ होता है वह पैसा का मांग करता है पहुंचाने और लाने का और लेता भी है कई महिलाओं ने बताई की अस्पताल में भी जो भी कर्मचारी रहता है चाहे डॉक्टर और नर्स हो या सफाई कर्मी सभी पैसा का डिमांड करता है लड़का होता है तो ज्यादा डिमांड करता है अगर लड़की होती है तो कम डिमांड करता है लेकिन पैसा लेता है जरूर अगर कोई महिला विरोध करती है तो उनके साथ में गाली गलौज अभद्र व्यवहार किया जाता है