आज लल्लू पोखर पेट्रोल पंप के पास जुगाड़ गाड़ी से 18 वर्षीय एक युवक मोहम्मद फिरोज को धक्का लगने से वह जख्मी हो गया ।जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।मोहम्मद फिरोज पेशे से मैकेनिक है ।परिजन ने बताया कि मोहम्मद फिरोज पैदल काम करने के लिए घर से निकला था ।पीछे से समान से लदा जुगाड़ गाड़ी ने धक्का मारते हुए निकल गया ।जिससे मोहम्मद फिरोज का पैर टूट गया।
