बिहार राज्य के मुंगेर जिला के खड़गपुर प्रखण्ड से राजीव हिन्दुस्तानी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहरा पंचायत वार्ड संख्या 1 में अभी तक एक भी आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खोला गया है। इस तहत उन्होंने पंचायत के स्वाति कुमारी से बातचीत किया। स्वाति कुमारी ने बताया कि गाँव में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को सही शिक्षा नहीं मिल पाती है और ना ही उन्हें पोषण मिल पाता है।
