शनिवार को सरकार के निर्देशानुसार पूजा कुमारी अंचलाधिकारी की अगुवाई में थाने में जनता दरबार का आयोजन किया गया वही जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि पूर्व से 15 मामले लंबित है आज शनिवार को कुल 3 नए मामले आए जबकि 3 मामले का निष्पादन भी किया गया उन्होंने बताया की नया रामनगर थाना में एक मामले 1 कोतवाली में 1 काशिम बाजार में 1 नए आए वही नया रामनगर में 1 मामले का निष्पादन कोतवाली में 1 और मुफस्सिल में 1 मामले का निष्पादन किया गया जबकि 15 मामले अब भीलंबित है। वहीं राजस्व अधिकारी सदर मुंगेर रजत प्रकाश ने बताया कि हम लोग अपने स्तर से हर संभव लोगों का मामला सुनकर निष्पादन करने का काम कर रहे हैं।
