शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुंगेर जिले के सभी अंचल में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी पूजा कुमारी के कार्यालय में जनता दरबार लगाकर 23 मामले का निष्पादन किया गया उन्होंने बताया कि आज कुल 23 मामले आए जिनका निष्पादन कर दिया गया शेष 1 मामले बचे रहें जो कि पूर्व से बचे हुए हैं उन्होंने बताया कि जमीन संबंधी ,नापी ,परिवारिक सूची, रसीद कटवाने हेतु, इत्यादि मामले का निष्पादन किया गया जनता दरबार में उपस्थित सीओ सदर के साथ राजस्व अधिकारी रजत प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित थे।