मुंगेर रेलवे स्टेशन परिसर के नजदीक सौ वर्षों से भी अधिक समय से बसे सैंकड़ों भूमिहीन महादलितों और महागरीबों को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी नेता संजय केशरी ने शहीद स्मारक के समक्ष आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में उपस्थित महादलितों-महागरीबों को संबोधित करते हुए कहा। इससे पहले मुंगेर स्टेशन से सैंकड़ों की संख्या में महादलितों-महागरीबों ने एनसीपी नेता संजय केशरी के नेतृत्व में जुलूस निकाला जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होता हुआ शहीद स्मारक पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में बदल गया।
