धरहरा (संवाददाता):- श्री श्री 108 ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ खजुरिया का विधिवत उद्धधाटन मंगलवार को तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह,जदयू प्रदेश सचिव बबीता राय मंडल, डाँ संतोष कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीताकाट कर किया । महगामा पंचायत के नक्सल प्रभावित खजुरिया गाँव मे ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ मे महिलाओं ने गोविन्दपुर काली स्थान से कलश मे जल भरकर माथे पर रखकर इस कड़कड़ाती धूप में दो किलोमीटर पैदल चलकर यज्ञ स्थल पर पहुँची । यज्ञ स्थल पर मथुरा वृन्दावन से पधारे आचार्य प्रेमभूषण महाराज ने भक्तिपूर्ण वातावरण मे महारुद्र यज्ञ का पाठ कराया। वहीं महारुद्र यज्ञ मे लोगो के मनोरंजन के लिए मीना बाजार लगाया गया है जहाँ गाँव एवं अन्यत्र से आने बाले लोग यज्ञ से होने बाले लाभ के साथ ही मनोरंजन का भी आनंद ले सके । इस महारुद्र यज्ञ को सफल बनाने के लिए धर्मेन्दर वर्मा,नागेश्वर सिंह,अनील कुमार सिंह, अबधकिशोर सिंह, मनोज कुमार सिंह तन मन धन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने मे लगे है। इस महारुद्र यज्ञ मे सुरक्षा को लेकर लडै़याटाड़ पुलिस की पैनी नजर है।
