बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एनसीपी नेता संजय केशरी ने किया अनशन-सत्याग्रह। एनसीपी नेता सह मेयर प्रत्याशी संजय केशरी ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम के मुख्य द्वार पर एकदिवसीय अनशन-सत्याग्रह करते हुए कहा कि नगर निगम को करदाता भारी-भरकम टैक्स देते हैं, सफाई के लिए प्रतिवर्ष अलग से तीन सौ साठ रुपए देते हैं और बकाया टैक्स पर चक्रवृद्धि ब्याज देते हैं लेकिन करदाताओं को सफाई नहीं और सफाईकर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है तो फिर टैक्स और सरकारी अनुदान का पैसा जा कहां रहा है।श्री केशरी ने कहा कि मजदूरों का पसीना सूखने और सफाईकर्मियों को महीना पूरा होते ही वेतन मिल जाना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब बारह दिनों के हड़ताल पर शहर नरक बन गया है तो तीन महीने से बिना वेतन के सफाईकर्मियों की स्थिति कितनी नारकीय हो गई होगी। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
