दिनांक 12 और13 मई 2022 को एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट के द्वारा एम .एस हसनपुर मुंगेर,गैवी एम .एस. गौरीपुर विद्यालय जमालपुर में मीना मंच के छात्रों के द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मीना मंच एवं बाल सांसद के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के साइंस टेक्नॉलॉजी से युक्त मॉडलो को प्रैक्टिकल कर तथा चार्ट पेपर पर मॉडलो को बनाकर दिखाया गया ।इन मॉडलों में वाटर डिस्पेंसर, सोलर सिस्टम, बायोगैस के द्वारा बल्ब का जलना, वैक्यूम सिस्टम, पेपर कप का टेलीफोन आदि। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार सिंह एवं सहायक शिक्षक ,शिक्षिकाओ ने अपने अपने वक्तव्य के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम किए, और आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के साइंस प्रोजेक्ट में भाग लेने की बातें बताई ,जिससे बच्चों के मानसिक विकास हो। इस कार्यक्रम में 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए मीना मंच एवं बाल सांसद सदस्यों कहा की अपने कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन को पालन करते हुए विद्यालय की पठ पाठन एवं अपनी बातों को खुलकर, सभी के सामने व्यक्त करें , मीना मंच की भूमिकाओं को समझें अपनी साहस का परिचय दें शैक्षणिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में भाग ले, विद्यालय संबंधी नई नई योजना का विकास करें ,साफ सफाई विद्यालय की गतिविधि आदि को ध्यान में रखते हुए अपने अध्ययन में लगे रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हुए, एवं एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट्स की ओर से ,सुमित कुमार ,आयुषी भारती, और सुमित कुमार सिंह उपस्थित हुए।
