मुंगेर, 04 मई। साफ ,स्वच्छ पेयजल और भोजन मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसके विपरीत प्रदूषित पानी व भोजन के सेवन से कई प्रकार की पेट संबंधी बीमारियां होती हैं। इनमें एक बीमारी टायफाइड भी है जो दूषित पानी व संक्रमित भोजन के सेवन से होता है। गर्मी तथा बरसात के मौसम में पानी तथा भोजन का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे मौसम में टायफाइड यानि मियादी बुखार के मरीज अधिक मिलते हैं। टायफाइड सालमोनेला टाइपी नामक बैक्टीरिया से फैलने वाला एक गंभीर रोग है। यह बैक्टीरिया दूषित पानी एवं संक्रमित भोज्य पदार्थ में पनपते हैं। गंदे ​परिवेश वाली जगहों पर टायफाइड फैलने की संभावना अधिक होती है ।