क्षत्रिय वोट के लालच में भाजपा वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि को विजयोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बना तो रही है लेकिन उनके प्रपौत्र कुंवर रोहित सिंह के हत्यारों को सजा दिलाने में उपेक्षा और भाजपा के तमाम क्षत्रिय नेताओं को इस कार्यक्रम से दूर रखने से उनके क्षत्रियप्रेम की पोल भी खुल रही है।उपर्युक्त बातें शरद पवार विचार मंच के प्रदेश संयोजक संजय केशरी ने वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा। एनसीपी नेता संजय केशरी ने कहा कि एनडीए में राजपूतों को जान-बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है नहीं तो सजा पूरी होने के बाद भी आनन्द मोहन सलाखों के पीछे नहीं होते। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा-जदयू को राजपूतों का वोट तो चाहिए लेकिन राजपूतों को अधिकार नहीं देना चाहते हैं। संयुक्ता कुमारी एवं निर्भय सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह के प्रपौत्र रोहित सिंह के हत्यारों को अविलंब फांसी दिया जाय नहीं तो हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा. इस अवसर पर अजय प्रसाद सिंह, राजीव कुमार शर्मा, शंकर यादव, सत्यनारायण साह, बबलु गुप्ता, अजय सिन्हा, टन्टू सिंह, ललन बिंद, राजेश सिंह, दीपक सिंह एवं केशव केशरी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।