*मुंगेर जिले के दिव्यांगजनों के विकास के लिए प्रदेश बैठक में हरिमोहन सिंह भाग लेंगे 23 अप्रैल 2022 को बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विथ डिसेबिलिटी द्वारा स्काडा बिजनेश सेंटर सोन भवन पटना वार्षिक अधिवेशन 2021-22 में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला एसोसिएशन ऑफ पीडब्ल्यूडी मुंगेर के प्रेसिडेंट सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में सभी प्रखंडों के दिव्यांग जन समूह प्रतिनिधियों के बीच बैठक की गई । इस बैठक में मुंगेर सदर पीडब्ल्यूडी प्रेसिडेंट सुजीत कुमार , सेक्रेट्री मिक्कू कुमार झा , जमालपुर से तरन्नुम बेगम , कटरिया से दिव्यांग मालती , कोषाध्यक्ष दिव्यांग दिवाकर कुमार, सीताकुंड से दिव्यांग मुकेश कुमार , विंदवारा से दिव्यांग मीरा कुमारी , मंगल बाजार से दिव्यांग मनिषिका राज , माधोपुर से दिव्यांग करण शर्मा सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के दर्जनों दिव्यांग भाई-बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बैठक में दिव्यांग अधिनियम 2016 एक्ट को जमीनी स्तर से जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तर पर लागू कराने एवं दिव्यांग जनों को रोजगार , कौशल विकास प्रशिक्षण, कला-संस्कृति एवं खेल कूद , राशन कार्ड , इंदिरा आवास सहित सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ को लेकर जन जागरूकता फैलाना का निर्णय लिया गया । साथ ही जिन भी दिव्यांग भाई -बहनों का दिव्यांग पेशन बन्द हो गया है , उनको जीवन सत्यापन ब्लॉक या सीएससी सेंटर में जाकर करवाने को लेकर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया , ताकि पूर्व की तरह उन सबों को पुनः पेंशन का लाभ मिल सकें । साथ ही दिव्यांगजन विकास के लिए पीडब्ल्यूडी कमिटी बिहार द्वारा आयोजित वार्षिक बैठक में भाग लेकर जिला के विकास के लिए अपनी बातों को रखेंगे