बिहार राज्य के मुंगेर जिला के धरहरा पंचायत बंगलबा पंचायत से सुबोध गोस्वामी मोबाइल वाणी के माध्यम से पानी के घोर किल्लत को लेकर सतघरबा विद्यालय के विद्यार्थियों से, शिक्षकों से और रसोईया से साक्षात्कार किया। जिसमे सबसे पहले विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय का पानी बहुत ही खराब आता है। जिसे पीने में बहुत ही समस्या होती है। इसके लिए विद्यार्थी शिक्षक के द्वारा घर से लाए गए पानी का इस्तेमाल करते हैं। शिक्षक ने भी बताया कि सरकार द्वारा जो नल जल योजना चलाया जा रहा है, वह विद्यालयों में कोई भी व्यवस्था नहीं दी गई है। जिसके कारण बच्चों को कभी कभी गंदा पानी पीने में मजबूर होना पड़ता है। शिक्षक ने बताया कि बच्चों के पीने के लिए पानी वह अपने घर से लेकर आते हैं। इधर रसोईया सुनीता देवी और वीणा देवी ने बताया कि बच्चों के भोजन बनाने के लिए शिक्षक के घर से पानी लाया जाता है।