बिहार राज्य के मुंगेर जिला के हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जितेंद्र कुमार से साक्षात्कार किया। जिसमे जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि तालाब से पानी पूरी तरह से सूख गया है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक स्रोत छोड़कर और पानी का सुविधा नहीं है जो भी थोड़ा बहुत पानी पीने लायक था वह तालाब गंदा हो चूका है। इसलिए पशु भी पालना मुश्किल हो चुका है। जिसके चलते पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि नल जल योजना भगवान भरोसे चल रहा है कभी पानी आता है, तो कभी नहीं आता है।
