बिहार राज्य के मुंगेर जिला के प्रखंड हवेली खरड़गपुर से अंकित राज मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत रमणकावाद पश्चिमी मोतियाताड़ी गाँव के निवासी रमेश यादव से पानी की समस्या को लेकर चर्चा किया। जिसमे रमेश यादव ने बताया कि पानी न होने के कारण बहुत बड़ी समस्या हो रही है और न उनके पास मोटर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि कुँवे का पानी भी सुख रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार इस पर कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसके लिए उन्हें पानी खरीदना पड़ रहा है
