गुरुवार को सदर प्रखंड के अंतर्गत नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 15 का वार्ड क्रियान्वयन एवंप्रबंधन समिति के सचिव का चुनाव हेतु मध्य विद्यालय नौवागढ़ी में आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य सह उप मुखिया दीपक कुमार (सूरज )ने किए मौके पे प्रखंड कर्मी कार्यपालक सहायक सोनी कुमारी उपस्थित होकर सचिव चुनाव हेतु विस्तृत जानकारी दी वही वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का सचिव सर्व सहमति से लालमोहन मंडल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए मौके पर उपस्थित अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यह काफी खुशी की बात है। हमारे वार्ड में निर्विरोध वार्ड सचिव का चयन किया गया उपस्थित ग्रामीण वार्ड सचिव को अबीर लगाकर माला पहनाकर खुशियां मना रहे थे।
