*26 जनवरी की ऐतिहासिक परेड में राजन कुमार ने किया सभी को प्रभावित* *गुजराती वेशभूषा में राजन कुमार ने उत्कृष्ट कला का नमूना प्रस्तुत किया* *मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की ओर से राजन कुमार को ख़ास तौर पर सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट दिया गया* *मुंगेर बिहार में राजन कुमार के स्वागत की तैयारियां जोर शोर से शुरू* *मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने राजन कुमार को मुंगेर का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी* बता दें कि शुरू से ही राजन कुमार को कला संस्कृति से बेहद लगाव रहा है। यही वजह है कि 1998 में भारत सरकार ने उन्हें छाव डांस के लिए नेशनल अवार्ड दिया था। 2004 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में और 2005 मे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम शामिल हुआ। और फिर उनका नाम चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। कई खास मौके पर राजन कुमार ने भारत की कला संस्कृति को उजागर किया है, भारत का नेतृत्व किया है पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय कलाकार राजन कुमार के कद्रदान हैं उनके चाहने वाले हैं। इस बार मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल (वस्त्र मन्त्रालय) की झांकी पर राजन कुमार ने गुजराती अटायर में अपनी कला का जादू दिखाया। बता दें कि बिहार में पहले कलाग्राम की स्थापना से लेकर बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट असोसिएशन की स्थापना तक राजन कुमार ने काफी उल्लेखनीय काम किए हैं। राजन कुमार की काफी विशेष उपलब्धियां हैं। मुंगेर के गांव टेटिया बम्बर में उनके नाम पर लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार मार्ग भी स्थित है। ग्रामीणों ने अपनी दुकान का नाम भी राजन कुमार जेनरल स्टोर रखा हुआ है। "लोकप्रिय अभिनेता राजन कुमार रंगकर्मी सम्मान" हर साल अंग नाट्य महोत्सव बरियारपुर में दिया जाता है। इसमे विजेता को ढाई हजार रूपए कैश इनाम के अलावा सर्टिफिकेट, मोमेंटो भी दिए जाते हैं। इस साल 28 फरवरी और 1 मार्च 2022 को यह सम्मान होना है। देश की संस्कृति और साहित्य के लिए पुस्तकें भी राजन कुमार लिखते रहते हैं। गाज़ी मोईन द्वारा लिखित राजन कुमार पर एक पुस्तक कारनामे काफी चर्चा में रही है। बिहार के चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर एच आर श्रीनिवासा जब राजन कुमार से मिले तो आइकॉन राजन कुमार के कार्य की प्रशंसा की। तत्कालीन जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कदम से कदम मिलाकर आइकॉन की इस मुहिम को आगे बढ़ाया था। और एक प्रशस्ति पत्र भी दिया था। मुंगेर के वर्तमान जिलाधिकारी नवीन कुमार ने खास तौर पर राजन कुमार को फोन करके मुंगेर का नाम रौशन करने के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि युवाओं में एक जोश है वह आपसे प्रेरणा लेते हैं, बहुत कुछ आपसे सीखकर नौजवान आगे अपने जिला, राज्य और देश का नाम ऊंचा करेंगे।