मालदा डिवीजन के अंतर्गत जमालपुर रेल लाइन दोहरीकरण के कारण 28 जनवरी तक कुछ ट्रेनों को रद्द किया गयाl वहीं कुछ ट्रेनों को के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और कुछ ट्रेन को जमालपुर के बदले भागलपुर तक ही चलाने का निर्देश दिया गया है lप्राप्त जानकारी के अनुसार साहिबगंज जमालपुर लोकल पैसेंजर 19 जनवरी से 27 जनवरी तक साहिबगंज से भागलपुर के बीच ही चलेगी फिर भागलपुर से अपने निर्धारित समय से खुलकर साहिबगंज तक जाएगी lवही मालदा क्यूल इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जनवरी से 27 जनवरी तक मालदा से भागलपुर तक ही आएगी और फिर अपने निर्धारित समय पर भागलपुर से मालदा के लिए जाएगीl इसके अलावा क्यूल भागलपुर मार्ग पर चलने वाली अन्य कई लोकल पैसेंजर ट्रेन को अलग-अलग दिनों में रद्द किया गया है वहीं 05416 जमालपुर साहिबगंज बर्दवान पैसेंजर 25 जनवरी से 28 जनवरी तक नहीं चलेगी 05415 साहिबगंज जमालपुर वर्धमान पैसेंजर 24 जनवरी से 27 जनवरी तक नहीं चलेगी 13235 और 13236 साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 जनवरी से 27 जनवरी तक नहीं चलेगी 13 241 और 13242 बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी 25 और 26 जनवरी को नहीं चलेगी 12367 up भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 21 जनवरी 23 जनवरी 24 जनवरी 26 जनवरी को भाया दुमका आसनसोल जाएगी 13023 और 13024 हावड़ा गया एक्सप्रेस 23 जनवरी से 27 जनवरी तक भाया क्यूल आसनसोल चलेगी 22405 और 22406 भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ 22 जनवरी 25 जनवरी और 27 जनवरी को नहीं चलेगीl