बिहार राज्य के जिला मुंगेर के बरियारपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि 17 से 29 जनवरी तक जिला भर में मनाए जा रहे परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के बारे में जानकारी देने और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुंगेर के सभी 9 प्रखण्ड क्षेत्र के लिए एक-एक सारथी रथ को रवाना किया गया है। इस अवसर पर सदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पीएम सहाय, आरपीएम रूप नारायण शर्मा, डीपीएम नसीम रजि, डीसीएम निखिल राज, केयर इंडिया की डीटीओ ऑफ डॉ. नीलू, एफ़पीसी तस्नीम रजि सहित जिला स्वास्थ्य समिति और सदर अस्पताल के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।