रिपब्लिक डे परेड राजपथ पर राजन कुमार के अभिनय का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है एक सच्चा कलाकार बनने के लिए आपको आर्मी जैसा बनना पड़ता है। और यही कर दिखाया है बिहार के एक छोटे से नक्सल प्रभावित गांव टेटिया बम्बर मुंगेर के हीरो राजन कुमार ने। इस ग्रामीण इलाके से निकलकर बॉलीवुड में सफलता का परचम लहराने वाला और कई सारे रेकॉर्ड अपने नाम करने वाला राजन कुमार अपनी मिसाल आप है। रिपब्लिक डे परेड 2022 का रिहर्सल आर्मी के नेतृत्व में कपकपाती सर्दी में सुबह सुबह कराया जा रहा है। और इन दिनों राजपथ पर जिस कलाकार ने सबके दिलों पर जादू किया हुआ है वह है हीरो राजन कुमार। आर्मी ,जल , थल सेना के तमाम पदाधिकारी और देश भर से आए तमाम कलाकार सभी राजन कुमार के मुरीद हो गए हैं। उनकी कला से, उनके काम के प्रति समर्पण से लोग प्रभावित हुए हैं। राजन कुमार से मिलने से लोग खुद को रोक नहीं पाते हैं क्योंकि उनकी शख्सियत में रंगीला भारत नजर आता है। आपको बता दें कि रिपब्लिक डे परेड राजपथ पर हीरो राजन कुमार नजर आने वाले हैं। काफी बड़ी पगड़ी में गुजराती वेशभूषा में वह वस्त्र मंत्रालय की झांकी को पेश करेंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ दिल्ली में हर साल ऐतिहासिक रिपब्लिक डे मनाया जाता है। राजन कुमार इसकी तैयारी जोरो से जारी रखे हुए है। बता दें कि 2004 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और 2005 मे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले राजन कुमार चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में पूरी दुनिया में जाने जाते है। बिहार के पहले कलाग्राम की स्थापना लेकर राजन कुमार ने बाफ्टा को भी स्थापित किया। वह बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट असोसिएशन ट्रस्ट के फाउंडर अध्यक्ष भी हैं। आपको बता दें कि राजन कुमार स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद सिंह के पौत्र हैं इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर ही वह इतना सोशल वर्क करते हैं। शुरू से ही राजन कुमार की यह सोच रही है कि नेशन कम्स फर्स्ट। देश सर्वोपरि है। राजन कुमार का कहना है कि आजादी के लिए जिस तरह हमारे दादा जी सहित सैकड़ों हजारों मतवालों ने कुर्बानी दी है उस कुर्बानी की इज्जत हम सबको रखनी है। जितना हो सकेगा हम अपने देश के लिए करेंगे। दिल्ली को राजन बहुत पसंद आ रहे हैं।