कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय बरियारपुर के मनरेगा कार्यालय में सप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान पिओ राजीव रंजन ने सभी पीआरएस व तकनीकी सहायक को निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड में मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा पूर्ण कराना हैं,जल जीवन हरियाली अंतगर्त संचालित योजनाओं में शत प्रतिशत जियो टैगिंग करते हुए उसे हर हाल में जल्द से जल्द पूरा करने का काम सुनिश्चित करेंगे।अस्वीकृत मजदूरी को सुधार के लिए सभी पीआरएस एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देश दिए गए।ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस (1500) सृजित करने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में लेखपाल उदय कुमार,पंचायत तकनीकी सहायक अर्जुन कुमार,पीआरएस:-मनोज कुमार रंजन ,भारतीकुमारी ,चितरंजन कुमार ,रणधीर कुमार व सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।