प्रखंड कार्यालय बरियारपुर में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण कुमार ने पंचायत सेवकों के साथ एक बैठक आहूत कर सभी पंचायत सेवकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा प्रखंड में जल की बर्बादी पर अविलंब रोक लगाई जाए।उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकने व जल संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पानी की बूंद-बूंद कीमती है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़े।उन्होंने अपने अधीनस्थ पंचायत सेवकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र भ्रमण करते हुए प्रखंड में अगर कही पर नल-जल योजना का पाइप टूटा हो या कही पाइप में नल नहीं लगा हो उसे अविलंब ठीक करवाए।चापाकलों से पानी की बर्बादी को रोक लगाई जाए।प्रखंड विकास पदाधिकारी के इस बात पर पंचायत सेवकों ने कहा कि इस कार्य में जो खर्च आएगा उसकी राशि कहां से मिलेगी तो इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि से इस कार्य को पूरा किया जाएगा।
