हवेली खरगपुर गंगटा मुख्य मार्ग नगरी गांव में आज सुबह बरा सड़क हादसा हुआ ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई इस में दो की मौत मौके पर हुई जबकि दो की इलाज के दौरान 6 लोग जख्मी है इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है मरने वाले में ऑटो चालक सहित दो छात्र और एक छात्रा शामिल है जख्मी छात्रों का इलाज खड़कपुर अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया ट्रक पर समान नहीं था घटना की सूचना मिलते ही मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गया खरगपुर और घंटा थाना की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है घटना के बाद चीख-पुकार मची पता चला है कि ऑटो से लड़कियां पढ़ने के लिए खड़कपुर जा रही थी