गांव में टैलेंट की कमी नहीं है कला ग्राम के निर्माण पर बोले हीरो राजन कुमार ग्रामीण कला एवं कलाकारों का एक सशक्त प्लेटफार्म कला ग्राम मशरूम लेडी बीना देवी टेटिया बंबर गांव में टैलेंट की कमी नहीं है, जरूरत है तो बस संसाधोनों की जो इन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सके, इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं टेटिया बंबर की धरती के लाल हीरो राजन कुमार और उनकी टीम के लोग। कला ग्राम के भूमि पूजन से उत्साहित ग्रामीण कलाकारों ने हीरो राजन कुमार के नेक सोच की सराहना करते हुए टेटिया बंबर के इस साधारण किसान पुत्र के असाधारण कार्य की खुलकर तारीफ की। भारत आज भी गांवों में बसता हैं खास कर बिहार इस मामले में बहुत आगे हैं जहां के हर गांव में विलक्षण प्रतिभा के लोग गुमनामी वाली जिंदगी जी रहे हैं बस जरूरत हैं उनके हुनर को दुनियां के सामने लाने की । कला ग्राम एक प्लेटफार्म है जहां से ग्रामीण कला को बल मिलेगा रोज़गार उत्पन होगा छोटे से छोटे गांव में रह रहे कलाकार को इंटरनेशनल पहचान दिलाने में मदद की जाएगी।इस मौके पर कलाकार राजन कुमार ने मशरूम लेडी बीना देवी, सुधांशु कुमार, सुप्रिया देवी, पेंटर सुलेमान,आनंद कुमार एवम् टेटिया बंबर के ग्रामीण कलाकारों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया ।