बुधवार की शाम हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा पंचायत के रतैठा पोखर से पश्चिम दिशा स्थित मनी नदी के बल्हा घाट के पास एक अज्ञात शव देखा गया। शव देखने के बाद आसपास के क्षेत्र में धान की रोपनी कर रहे मजदूर और किसानों के बीच हड़कंप देखा जा रहा है। बल्हा घाट के पास अज्ञात शव के पानी में तैरने की सूचना के बाद आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है।
