बिहार राज्य के हवेली खड़गपुर से संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वीणा देवी से साक्षात्कार लिया। वीणा देवी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनका रोजगार बंद हो गया है। जिस कारण से उनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही ख़राब है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास राशन कार्ड भी नहीं है और वह जीविका से लोन लेकर घर को चला रही है। साथ ही सरकार से अनुरोध कर रही है कि उन्हें कोई रोजगार दिलाई जाए