झारखंड एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक पूर्व मंत्री मा० कमलेश कुमार सिंह को बिहार प्रभारी बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया कि बिहार उनके प्राथमिकता में है।उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा। मा० कमलेश कुमार सिंह को प्रभारी बनाने पर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय शरद पवार एवं राष्ट्रीय महासचिव मा० प्रफुल्ल पटेल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि अब एनसीपी को बिहार की राजनीति की मुख्यधारा में आने से कोई नहीं रोक सकता है तथा इस बार बिहार में एनसीपी समर्थित मुख्यमंत्री बनेगा। श्री केशरी के साथ-साथ युवा एनसीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कुमार ज्ञानेन्द्र, युवा एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष संजीत सिंह, छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सोमवंशी, महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदु सिंह, वरीय नेता ईं. चन्द्रशेखर सिंह, डा० सूर्यभूषण पांडे, राजीव कुमार शर्मा, मो० शाहनवाज़, शंकर यादव, आजाद शर्मा, ललन बिंद, दयानंद यादव, संतोष गुप्ता, सोनी सिन्हा, शोभा देवी आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।